23 Apr 2024, 16:04:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज ये बड़े रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोहित शर्मा - सचिन को छोड़ देंगे पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 11:46AM | Updated Date: Jul 9 2019 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप का पहला सेमीफाइनल आज भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में शानदार फार्म में चल रहे दिग्‍गज बल्‍लेबाज रोहित शर्मा कई रिकॉर्ड बना सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित जब एक बार फिर से मैदान पर उतरेंगे, तो फिर से कई रिकॉर्ड का इंतजार कर रहे हैं। 
 
बनेंगे बल्लेबाज नंबर-1 
बता दें कि रोहित शर्मा इस समय वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके 8 मैचों की इतनी ही पारियों में 647 रन हैं। और अब उनकी नजर अपने गुरु सचिन के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा 673 रनों पर टिकी हुई हैं। सचिन ने यह कारनामा साल 2003 वर्ल्ड कप में किया था। रोहित को सचिन से आगे निकलने के लिए सिर्फ 27 रन की दरकार है। ऐसा करते ही रोहित वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने किसी एक संस्करण में इतने रन बनाए।
 
संगकारा का रिकॉर्ड होगा बराबर ?
श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने अपने करियर का 27वां और जारी वर्ल्ड कप का पांचवां शतक जड़कर संगकारा का एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब रोहित के पांच शतक हो चुके हैं। लेकिन अभी संगकारा का एक और रिकॉर्ड बाकी है। दरअसल संगकारा ने चारों शतक लगातार बनाए थे। और यह तभी बराबर हो पाएगा, जब रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक बनाएंगे।
 
इस औसत पर भी है रोहित की नजर
आपको ध्यान दिला दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ एक समय टूर्नामेंट में रोहित का औसत सौ के पार पहुंच गया था, लेकिन आउट होते ही यह सौ के नीचे चला गया फिलहाल सबसे ज्यादा औसत (कम से कम आठ पारियों के आधार पर) न्यूजीलैंड के कप्तान केन  विलियमसन (96.20) है, तो रोहित का औसत (92.42) है, जो विलियमसन से पीछे हैं। 

एक साल (365 दिन) में सबसे ज्यादा रन 
इस मामले में सौरव गांगुली सबसे ऊपर (2200 रन, मार्च 99 से 2000 तक) सबसे ऊपर हैं, तो सचिन तेंदुलकर 2077 (दिसंबर 97 से 98) दूसरी पायदान पर हैं. रोहित 2063 (जुलाई 2018 से जुलाई 2019) तीसरे नंबर पर हैं। जाहिर है एक और बड़ी पारी रोहित को नंबर-1 पर काबिज सौरव गांगुली के आस-पास ले जाएगी।
 
 ...तो हो जाएगी सनथ जयसूर्या की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ने के साथ ही रोहित शर्मा करियर का 27वां शतक जड़कर हाशिम अमला की बराबरी करके सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर आ गए। और अब एक और शतक रोहित को जयूसर्या (28) के बराबरी पर ले आएगा। और रोहित के चाहने वाले उनसे एक और शतक की उम्मीद कर रहे हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »