23 Apr 2024, 18:15:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिशेल स्टार्क ने की इस दिग्‍गज खिलाड़ी की बराबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 4:49PM | Updated Date: Jul 7 2019 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईसीसी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क इस बार एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। स्टार्क मौजूदा विश्व कप में 26 विकेट ले चुके हैं और उन्होंने हमवतन पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। एक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ग्लेन मैकग्रा के नाम दर्ज है और अब स्टार्क ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। स्टार्क इस विश्व कप में 26 विकेट ले चुके हैं, जबकि मैकग्रा ने 2007 विश्व कप में 26 विकेट झटके थे।
 
मैकग्रा की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया उस साल वर्ल्ड चैंपियन भी बना था। इन दोनों ने के बाद एक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शॉन टैट हैं। इन दोनों के खाते में 23-23 विकेट हैं। स्टार्क ने इंग्लैंड में चल रहे विश्वकप में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में दो विकेट हासिल किए और मैकग्रा की बराबरी पर पहुंच गए। स्टार्क ने नौ मैचों में 26 विकेट हासिल कर लिए हैं और वो सेमीफाइनल में मैकग्रा का रिकार्ड तोड़ सकते हैं।
 
स्टार्क का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 के विश्वकप में 22 विकेट लेना था। स्टार्क अपने इस प्रदर्शन को कहीं पीछे छोड़ चुके हैं। विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट की बात करें तो यहां भी मैकग्रा नंबर-1 हैं। मैकग्रा ने 71 विकेट झटके हैं, जबकि 68 विकेट के साथ मुरलीधरन दूसरे नंबर पर हैं। 56 विकेट के साथ लसिथ मलिंगा तीसरे नंबर पर हैं। स्टार्क के नाम विश्व कप में कुल 48 विकेट हैं और वो इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »