20 Apr 2024, 11:30:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शोएब अख्तर बने पापा, बोले - अपने बेटे को तैमूर नहीं बनाना चाहता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 3:41PM | Updated Date: Jul 7 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपने बच्चे के जन्म की खबर शेयर की है। शोएब ने वीडियो में फैन्स से कहा कि वे उनकी पत्नी और बच्चे से उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें। शोएब ने रुबाब खान ने साल 2014 में निकाह किया था। उनका 3 साल का एक बेटा है जिसका नाम मोहब्बत मिगेल अली है।
 
बता दें कि वीडियो में शोएब ने फैन्स से ये भी कहा कि वह अपने बच्चे के नाम को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हैं। हालांकि शोएब ने फिर आगे कहा कि वह अपने बच्चे की फोटो शेयर नहीं करेंगे क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनका बच्चा सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की तरह लाइमलाइट में आ जाए। बता दें कि तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर है। फैन्स तैमूर की फोटो देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, तैमूर के नाम के तो सोशल मीडिया पर फैन पेज बने हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »