29 Mar 2024, 11:25:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बर्थडे से पहले धोनी को मिला ये बड़ा तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 6:18PM | Updated Date: Jul 5 2019 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के 38वें जन्मदिन से पहले उनके शतरंज की बिसात जड़ति दुनिया के सबसे बड़े चित्र का अनावरण किया गया है। इस चित्र को ठाणे के मॉल में रखा जाएगा। धोनी के इस चित्र को रिकॉर्डधारी थ्री डी कलाकार अबासाहेब शिवाले ने बनाया है। यह चित्र 20 फुट बड़ा है और इसे शतरंज के एक लाख 41 हजार टुकड़ों से बनाया गया है।
 
शिवाले ने कहा, धोनी हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं और उनका भारतीय टीम का कप्तान बनने का सफर अद्भुत है। उन्होंने देश को कई टूर्नामेंट जीताकर देश का गौरव बढ़ाया है। मैंने यह तस्वीर उनके जन्मदिन के अवसर पर देशवासियों की तरफ से उन्हें उपहार स्वरुप बनायी है। शिवाले इससे पहले बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की भी तस्वीर बना चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »