20 Apr 2024, 10:21:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेंगे धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 2:54PM | Updated Date: Jul 3 2019 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी धीमी पारी के कारण क्रिकेटर और प्रशंसकों की आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि वर्ल्ड कप के ठीक बाद धोनी क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। भाषा ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप में ही अपना आखिरी मैच खेलेंगे और इसके बाद वे संन्यास ले लेंगे।
 
पिछले कुछ समय से लगातार धोनी आलोचकों के निशाने पर हैं। खासतौर पर वर्ल्ड कप में धोनी की धीमी पारी कई बार टीम इंडिया के लिए भी भारी पड़ रही है। धीमी पारी के साथ ही पिछले 1 साल से धोनी की बेहतरीन मैच फिनिशर वाली छवि भी धूमिल होने लगी है। वर्ल्ड कप में चुने जाने से पहले से ही ऐसी अटकलें थीं कि धोनी क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट के बाद रिटायर हो जाएंगे।
 
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई धोनी की 52 गेंदों में 28 रनों की पारी की काफी आलोचना हुई थी। उनकी इस पारी पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी सवाल उठाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी नहीं करने के कारण धोनी आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे। वर्ल्ड कप में स्पिनर्स के सामने धोनी को लगातार संघर्ष करना पड़ा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी धोनी अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर नहीं आए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »