26 Apr 2024, 05:05:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को लेकर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 12:47PM | Updated Date: Jul 3 2019 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। धीमी गति की बल्लेबाजी की वजह से लगातार महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना की जा रही है। हर मैच के बाद फैंस उनको खरी-खोटी सुनाते हैं। लेकिन इस बार क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है। तेंदुलकर ने बताया कि धोनी जो भी करते हैं वह टीम के हक में हैं।
 
सचिन ने बताया कि धोनी ऐसे बल्लेबाज हैं जो खुद से जो पहले अपने बारे में नहीं बल्कि टीम के बारे में सोचते हैं। इंडिया टुडे से उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के विरुद्ध धोनी की पारी बहुत ही महत्वपूर्ण थी। धोनी ने वहीं किया जिसकी टीम को आवश्यकता थी। यदि धोनी 50 ओवर तक टिकते हैं तो अन्य बल्लेबाजों की क्रीज़ पर मदद कर सकते हैं। धोनी से यही उम्मीद थी और उन्होंने ऐसा ही किया।
 
इंग्लैंड के विरुद्ध महेंद्र सिंह धोनी ने 31 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। इस वजह से फैंस ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। बांग्लादेश के विरुद्ध भी महेंद्र सिंह धोनी 33 गेंदों में चार चौकों की सहायता से सिर्फ 35 रन ही बना सके। फैंस का कहना है कि धोनी अब फिनिशर की भूमिका ठीक तरह से अदा नहीं कर रहे हैं। छक्का लगाने के चक्कर में धोनी ने अंतिम ओवरों में रन भी नहीं लिए। इस वजह से वह अपना विकेट गंवा बैठे।
अफगानिस्तान के विरुद्ध भारत की खराब बल्लेबाजी देखकर सचिन तेंदुलकर काफी निराश हुए।
 
उन्होंने धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए। सचिन ने बताया कि धोनी ने बहुत ज्यादा डॉट बोल खेली। धोनी ने स्ट्राइक भी रोटेट नहीं की। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा धोनी का बचाव कर रहे हैं। विराट कोहली मानते हैं कि धोनी का अनुभव भारतीय टीम को 10 में से 8 मैच में जीत दिलाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »