19 Apr 2024, 16:13:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाकिब अल हसन ने वर्ल्‍ड कप में रचा इतिहास, बने पहले ऐसे खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 12:43PM | Updated Date: Jul 3 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन मंगलवार को विश्व कप के इतिहास में पहले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में 500 से अधिक रन बनाये और दस से ज्यादा विकेट लिए। भारत के खिलाफ 66 रन की पारी खेलने वाले शाकिब इस विश्व कप में सात पारियों में 542 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए।
 
उनसे अधिक रन रोहित शर्मा (544) ने ही बनाए हैं। अब तक दो शतक और चार अर्धशतक बना चुके शाकिब ने 34.9 की औसत से 11 विकेट भी लिए हैं। शाकिब ने 66 रन बनाने के अलावा ऋषभ पंत का विकेट भी लिया। न्यूजीलैंड के स्काट स्टायरिस ने 2007 विश्व कप में 499 रन बनाने के अलावा नौ विकेट लिए थे। शाकिब ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए थे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 29 रन देकर पांच विकेट लिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »