19 Apr 2024, 03:29:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित ने संगकारा के विश्व रिकार्ड की बराबरी की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 5:59PM | Updated Date: Jul 2 2019 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने एक विश्वकप में चार शतक बनाने के श्रीलंका के कुमार संगकारा के विश्व रिकार्ड की बराबरी कर ली है। रोहित ने बंगलादेश के खिलाफ आईसीसी विश्वकप मुकाबले में मंगलवार को 92 गेंदों में 104 रन बनाये। यह टूर्नामेंट में उनका लगातार दूसरा और कुल चौथा शतक है। इसके साथ ही वह संगकारा के विश्व रिकार्ड की बराबरी पर पहुंच गये हैं जिन्होंने 2015 के विश्वकप में चार शतक बनाये थे।
 
रोहित ने इस विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140, इंग्लैंड के खिलाफ 102 और बंगलादेश के खिलाफ 104 रन बनाये हैं। वह विश्वकप इतिहास में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर विश्वकप में 44 पारियों में सर्वाधिक छह शतक बनाने का रिकार्ड अपने नाम रखते हैं। आस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग ने 42 पारियों में पांच शतक और संगकारा ने 35 पारियों में पांच शतक बनाये थे जबकिरोहित ने मात्र 15 पारियों में पांच शतक बना डाले हैं।
 
रोहित के करियर का यह 26वां शतक है और अब वह वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गये हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स, वेस्टइंडीजÞ के क्रिस गेल और श्रीलंका के संगकारा को पीछे छोड़ा है जिनके नाम 25-25 शतक हैं। रोहित से आगे अब दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (27), श्रीलंका के सनत जयसूर्या (28), पोटिंग (30), भारत के विराट कोहली (41) और सचिन (49) हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »