20 Apr 2024, 11:03:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई, ऐसे किया प्रपोज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 1:07PM | Updated Date: Jul 2 2019 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साल 2016 में चेन्नई के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ शानदार तिहरा शतक जमाकर सुर्खियां बटोरने वाले भारतीय क्रिकेटर करूण नायर ने अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। करूण नायर ने अपने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए वीडियो और फोटो पोस्ट की है। 
करूण नायर की गर्लफ्रेंड का नाम शनाया टाकरीवाला है जो देखने में काफी खूबसूरत भी है। करूण नायर ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की और गर्लफ्रेंड के बारे में लिखा कि उसने हां कहा है। शनाया टाकरीवाला अपने सोशल नेटवर्क इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।
 
इतना ही नहीं शनाया टाकरीवाला महिला क्रिकेट को लेकर काफी बातें करती है और अपने इंस्टाग्राम पर महिला क्रिकेट से जुड़ी काफी फोटो पोस्ट की है। इस समय करूण नायर घरेलू क्रिकेट में ही अपना जौहर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार तिहरा शतक जमाने के बाद करूण नायर फिर कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए जिसके कारण उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा था। आईपीएल 2019 में करूण नायर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »