20 Apr 2024, 12:12:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोहली और रोहित को सहयोग की जरूरत: श्रीकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 3:07AM | Updated Date: Jul 2 2019 3:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। पूर्व कप्तान के श्रीकांत का मानना है कि विश्व कप के नाकआउट चरण से पहले भारत के शीर्ष बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा को मध्यक्रम के समर्थन की जरूरत है। विश्व कप 1983 जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य श्रीकांत ने कहा कि भारत को रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मिली शिकस्त का इस्तेमाल से सबक लेना चाहिए और इससे घबराना नहीं चाहिए। श्रीकांत ने आईसीसी के लिए कालम में लिखा, ह्यभारत को अब भी कुछ समस्याओं का हल निकालना है। फिलहाल विराट कोहली और रोहित शर्मा मुख्य रूप से रन बना रहे हैं और उन्हें सहयोग की जरूरत है।' 
 
उन्होंने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने एक बार फिर गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन स्पिनरों के लिए दिन खराब रही और ऐसा होता है।' रोहित ने टूनार्मेंट का अपना तीसरा शतक जबकि कोहली ने लगातार पांचवां अर्धशतक जड़ा लेकिन भारतीय स्पिनर काफी महंगे साबित हुए। श्रीकांत ने कहा, भारत अब भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा- सवाल यह है कि कब करेगा और शीर्ष चार में उसकी क्या स्थिति होगी।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »