25 Apr 2024, 16:50:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया की हार के बाद हुमा कुरैशी ने पूछा ऐसा सवाल - भड़क उठे लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 5:50PM | Updated Date: Jul 1 2019 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच हुए महामुकाबले में टीम इंडिया को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 337 रनों का स्कोर बनाया और फिर भारत को 50 ओवरों में पांच विकेट पर 306 रनों पर रोक दिया। वर्ष 1992 के बाद से यह पहला मौका है जब विश्व कप के किसी मैच में इंग्लैंड ने भारत को मात दी है। भारत ने विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में नारंगी जर्सी पहनी थी। इस विश्वकप में ये भारत की पहली हार है।
 
ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ट्वीट किया है जिसके कारण वो कई यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल हुमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टीम इंडिया की हार के बाद लिखा 'मैं यहां अंधविश्वासी नहीं बन रही हूं। लेकिन क्या हम ब्लू जर्सी को वापस ला सकते हैं। हुमा का इतना ही ट्वीट करना था कि यूजर्स उनपर निशाना साधने लग गए। किसी ने लिखा कि आपको नारंगी जर्सी से क्या प्रॉब्लम है? तो किसी ने लिखा कि ये जर्सी सिर्फ एक मैच के लिए थी जो बात सभी को पता है। फिर ऐसा कमेंट क्यों?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »