19 Apr 2024, 03:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेविड वार्नर फिर बने पिता - पत्नी ने दिया तीसरी बच्ची को जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 5:37PM | Updated Date: Jul 1 2019 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी कैंडिस ने इंगलैंड के एक निजी अस्पताल में अपनी तीसरी बेटी को जन्म दिया। वार्नर ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर बीवी और तीनों बेटियों की फोटो पोस्ट कर दी। पोस्ट पर वार्नर ने लिखा- हमने अपने नए परिवार के सदस्य इसला रोज वार्नर का कल देर रात 10:30 बजे स्वागत किया। कैंडिस वार्नर यह बिल्कुल अद्भुत था। मम और बूब बहुत अच्छा कर रहे हैं और उनकी बड़ी बहनें तो चांद पर हैं। पाऊंड डैड।
 
वार्नर ने जैसे ही यह फोटो इंस्टाग्राम पर डाली। उन्हें बधाइयां देने वालों को तांता लग गया। वार्नर के फैंस के अलावा ऑस्ट्रेलियाई पूर्व प्लेयर टॉम मूडी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। इसी तरह आईपीएल में वार्नर जिस फ्रैंचाइजी के लिए खेलते हैं यानी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भी शुभकामनाएं मिलीं। डेविड वार्नर ने कैंडिस से 2015 में शादी की। हालांकि इससे पहले कैंडिस डेविड की बड़ी बेटी ईवा को जन्म दे चुकी थी। शादी के बाद उनके घर दूसरी बेटी इंडी ने जन्म लिया था। अब तीसरी बेटी के रूप में उनके घर इसला आ गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »