19 Apr 2024, 11:13:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इधर भारत ने पाकिस्तान को हराया उधर टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, कोहली-रोहित परेशान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 12:41AM | Updated Date: Jun 18 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व कप में पाकिस्तान को लगातार सातवीं बार हराने के बाद हर तरफ भारतीय टीम की चर्चा हो रही है। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने 140 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों पर 140 रन की शानदार पारी खेली जिसमे रोहित ने 14 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। भारत को इस जीत के साथ ही अंकतालिका में जबरदस्त फायदा मिला है। भारत अब वर्ल्ड कप की अंकतालिका में 4 मैचों में 7 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है। इसके अलावा अंकतालिका में नंबर 1 पायदान पर मौजूद टीम ऑस्ट्रेलिया के 8 पॉइंट है। वहीं इस पायदान पर दूसरे स्थान पर टीम इंडिया की तरह लगातार जीत दर्ज करने वाली न्यूजीलैंड की टीम है।

कोहली ने सबसे तेज 11000, ODI रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, कोहली ने 222 पारियों में ये मुकाम हासिल किया,उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, उन्होंने 276 पारियों में 11000 रन पूरे किए थे। इंग्लैंड में सबसे तेज 1000 एकदिवसीय रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने अपने नाम कर लिया है, उन्होंने सिर्फ 18 पारियों में ये कीर्तिमान हासिल किया है। इधर मैच के दौरान फुटमार्कस पर फिसलने के चलते भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए हैं। कोहली ने कहा है कि भुवनेश्वर कुमार दो या तीन मैचों में नहीं खेल पाएंगे जो भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है। भुवनेश्वर भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं उनका टीम से बाहर होने से कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा परेशान जरूर होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »