28 Mar 2024, 17:21:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कपिल ने किया सबसे बड़े क्रिकेट बल्ले का अनावरण गिनीज बुक में मिली जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 12:48AM | Updated Date: Jun 16 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने चेन्नई में 6600 किलोग्राम के सबसे बड़े क्रिकेट बल्ले का अनावरण किया। यह बल्ला गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है। इस बल्ले को 6300 किलोग्राम विल्लो लकड़ी के उपयोग से बनाया गया है। फीनिक्स मार्केट सिटी तथा पल्लडियम ने 50 फीट लंबे इस बल्ले को आईसीसी क्रिकेट मानकों के अनुसार बनवाया है। इस बल्ले का अनावरण गिनीज विश्व रिकॉर्ड के आधिकारिक निर्णायक स्वप्निल डगांरिकर की उपस्थिति में महान क्रिकेटर कपिल ने किया। 1983 के विश्वकप विजेता कपिल ने कहा, सबसे बड़े क्रिकेट बल्ले का अनावरण कर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। हर खिलाड़ी को प्रशंसकों का समर्थन जरूरी होता है और प्रशंसक इस बल्ले के जरिए भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं दे सकेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »