23 Apr 2024, 20:33:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ने से 57 रन दूर विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 3:45PM | Updated Date: Jun 13 2019 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में गुरुवार को दो ऐसी टीमें भिड़ेंगी, जो इस विश्व कप में अब तक अपराजित हैं। भारत-न्यूजीलैंड मैच में विराट कोहली का बल्ला चला, तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनना तय है। कीवियों के खिलाफ कोहली 57 रन बना लेते हैं, तो वह 11 हजार पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे। 
 
वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में 11 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 11 हजार रन 276 पारियों में पूरे किए थे। विराट के पास 222वीं पारी में यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। विराट वनडे में 11 हजार रन पूरा करने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के 9वें बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत की ओर से अब तक 11 हजार या इससे अधिक रन सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने बनाए हैं। 
 
सचिन तेंदुलकर (276 पारियां, भारत), रिकी पोटिंग (286 पारियां, ऑस्ट्रेलिया), सौरव गांगुली (288 पारियां, भारत), जैक कैलिस (293 पारियां, दक्षिण अफ्रीका), कुमार संगकारा (318 पारियां, श्रीलंका),  इंजमाम उल हक (324 पारियां, पाकिस्तान), जयसूर्या (354 पारियां, श्रीलंका), महेला जयवर्धने (368 पारियां,  श्रीलंका)। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »