19 Apr 2024, 20:01:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 1:07AM | Updated Date: Jun 13 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का 18वां मैच गुरूवार को नॉटिंघम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी अपने तीनों मैचों में जीत हासिल कर अंकतालिका में पहले पायदान पर है। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होने के उम्मीद है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का आठवां मैच आज खेला जाएगा। यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा। 

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »