29 Mar 2024, 00:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिस गेल नहीं वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी लगा रहे है सबसे ज्यादा छक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 9:29AM | Updated Date: Jun 12 2019 9:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्रिस गेल विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक 40 छक्के लगाए हैं। हालांकि इस बार वह ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 3 छक्के लगाए हैं। हम आपको विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
 
जोस बटलर
जोस बटलर विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं जिन्होंने छह छक्के लगाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध चार और पाकिस्तान के विरुद्ध दो छक्के लगाए।
 
एरोन फिंच
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच विश्व कप 2019 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर है जो 3 मैचों में 5 छक्के लगा चुके हैं। अफगानिस्तान के विरुद्ध उन्होंने 4 छक्के लगाए थे।
 
ओयन मॉर्गन
विश्व कप 2019 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज ओयन मॉर्गन हैं जिन्होंने विश्व कप में 5 छक्के लगाए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »