29 Mar 2024, 16:24:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्‍ड कप : ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ा झटका - चोटिल हुआ ये ऑलराउंडर खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 6:26PM | Updated Date: Jun 11 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टांटन। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस  बगल में खिचांव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को होने वाले आईसीसी विश्वकप मुकाबले से बाहर हो गए। स्टोयनिस हालांकि विश्वकप से बाहर नहीं हुए हैं बल्कि उन्हें पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच के लिए ही बाहर किया गया है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टोयनिस के कवर के तौर पर मिशेल मार्श को इंग्लैंड रवाना कर रहा है।
 
स्टोयनिस भारत के खिलाफ मुकाबले में दौरान चोटिल हो गए थे। उन्होंने इस मैच में सात ओवर गेंदबाजी की थी और 62 रन लुटाकर कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के विकेट लिए थे। हालांकि वह भारत के खिलाफ बल्लेबाजी में कोई कमाल नहीं कर सके और शून्य पर आउट हो गए थे। स्टोयनिस का पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले दोबारा फिटनेस टेस्ट कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आईसीसी के नियम के अनुसार किसी भी टीम का खिलाड़ी चोट के कारण यदि विश्वकप से बाहर हो जाता है तो उसे वापस टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »