29 Mar 2024, 17:37:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाहिद अफरीदी ने युवराज सिंह के लिए लिखा ये खास संदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 3:37PM | Updated Date: Jun 11 2019 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के सलामी बल्लेबाज और सिक्सर किंग के नाम से पहचाने जाने वाले युवराज सिंह ने सोमवार को संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद भारत के दिग्गज खिलाड़ी व साथी खिलाड़ी युवराज के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रहे हैं।
 
इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब द्विपक्षीय संबंध को किनारे रखते हुए युवराज सिंह के लिए एक खूबसूरत संदेश छोड़ा है। उन्होंने अपने पोस्ट में युवराज के शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दी।
 
साथ ही लिखा आप एक शानदार बल्लेबाज और स्वभाव वाले फील्डर थे। आपकी लड़ने की क्षमता बहुत प्रेरणादायक है, हमने एक साथ काफी अच्छा समय बिताया। आपके आगे के जीवन के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »