25 Apr 2024, 00:11:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज से बोले शोएब अख्तर - 'बच्चे पैदा करो और उन्हें खिलाओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 3:25PM | Updated Date: Jun 11 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद युवराज सिंह को हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही है। उनको ना सिर्फ अपने दौर के साथी खिलाड़ियों बल्कि विदेशी दिग्गज खिलाड़ियों से भी शुभकामनाएं मिल रही है। हाल ही में स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनको लीजेंड बताया। वहीं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने उनको मैच विनर कहकर सम्मान दिया।
 
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से जाने वाले शोएब अख्तर ने जूनियर दोस्त और रॉकस्टार कहते हुए दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह की जमकर प्रशंसा की। इसके अलावा उन्होंने युवराज को भविष्य के लिए सलाह भी दी। उन्होंने बताया कि अभी भी युवराज में कुछ क्रिकेट बाकी है। वो आईपीएल में खेलेंगे। इसके अलावा वे टीवी के लिए भी काम कर सकते हैं।
 
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर युवराज सिंह से बहुत ही अनोखी मांग की। शोएब अख्तर ने कहा कि जल्दी से दो बच्चे पैदा कर लो। यह बहुत ही आवश्यक है। तुम पहले बॉलर्स को खिलाते थे और अब बच्चों को खिलाओगे। साल 2003 में युवराज और शोएब का पहली बार आमना-सामना हुआ। सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर युवराज सिंह ने शानदार 50 रन बनाए थे।
 
इस पारी की शोएब अख्तर हमेशा तारीफ करते हैं।
शोएब अख्तर यह मानते हैं कि उन्होंने अपनी क्रिकेट करियर में कभी भी युवराज सिंह जैसा बाएं हाथ का भारतीय बल्लेबाज नहीं देखा। विश्व कप 2011 में युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला था। उन्होंने जटी-20 विश्व कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »