26 Apr 2024, 03:37:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फ्रेंच ओपन चैंपियन बार्टी बनीं नंबर दो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 12:11AM | Updated Date: Jun 11 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन की नयी चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी सोमवार को जारी ताजा विश्व रैंकिग में नंबर दो खिलाड़ी बन गई हैं। आठवीं सीड बार्टी ने चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोसोवा को लगातार सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग का खिताब जीता था। उन्होंने छह स्थान की छलांग लगाई और नंबर दो स्थान पर पहुंच गईं। वह इवोन गूलागोंग काउली के बाद रैंकिग में नंबर दो बनने वाली पहली आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गई हैं। बार्टी 1973 में मार्गरेट कोर्ट के बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी( पुरुष या महिला) बनी हैं। जापान की नाओमी ओसाका का पहला स्थान बना हुआ लेकिन उनके और बार्टी के अंकों में फासला बहुत कम हो चुका है। ओसाका के 6486 और बार्टी 6350 अंक हैं। दोनों के बीच अब मात्र 136 अंकों का फासला रह गया है।

19 वर्षीय वोंड्रोसोवा ने फाइनल में पहुंचने के अपने प्रदर्शन की बदौलत 22 स्थान की लंबी छलांग लगाई और 16वें नंबर पर पहुंच गईं। सेमीफाइनलिस्ट ब्रिटेन की जोहाना कोंटा टॉप 20 में और अमांडा एनिसिमोवा टॉप 30 में पहुंच गई हैं। कोंटा आठ स्थान की छलांग के साथ 18वें और एनिसिमोवा 25 स्थान की छलांग के साथ 26वें नंबर पर पहुंच गई हैं। पुरुष वर्ग में शीर्ष आठ स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सेमीफाइनल में हारने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविच 12715 अंकों के साथ नंबर एक बने हुए हैं जबकि 12वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल 7945 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सेमीफाइनल में हारने वाले स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर 6670 अंकों के साथ तीसरे और नडाल से हारकर उपविजेता रहे ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम 4685 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »