19 Apr 2024, 07:03:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बीसीसीआई रिटायर कर दे 12 नंबर जर्सी : गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 7:34PM | Updated Date: Jun 10 2019 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज सिंह को अपनी शुभकामनाएं देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अपील की है कि बोर्ड को युवराज के सम्मान में उनकी जर्सी नंबर 12 को भी रिटायर कर देना चाहिए। युवराज के साथ भारत को 2007 के ट्वंटी-20 विश्वकप और 2011 के एकदिवसीय विश्वकप में चैंपियन बनाने वाले गंभीर ने युवी को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। युवराज ने आज मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया। क्रिकेटर से सांसद बने गंभीर ने कहा, ‘‘आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं युवराज। आप सीमित प्रारुप में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। बीसीसीआई को आपके सम्मान में जर्सी नंबर 12 को भी रिटायर कर देना चाहिए। काश मैं भी आपकी तरह बल्लेबाजी कर पाता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »