26 Apr 2024, 05:24:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संन्‍यास लेने के बाद अब ये काम करेंगे युवराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 4:09PM | Updated Date: Jun 10 2019 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत को 2 बार विश्वकप दिलवाने वाले सिक्सर किंग युवराज सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अपने 19 साल के करियर के दौरान युवराज ने भारत को 2007 टी-20 और 2011 विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज ने आज मीडिया के सामने संन्यास का एलान किया और भावुक होकर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। 
 
युवराज ने कहा है कि क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब मैं कैंसर मरीजों के लिए काम करेंगे, लोगों की मदद करुंगा। युवराज ने बताया कि वह अपनी फाउंडेशन You We Can के तहत देशभर में कैंसर पीड़ितों के लिए कैंप लगाएंगे और बीमार लोगों की मदद करेंगे फिर चाहे वह फंड को लेकर ही क्यों ना हो। 
 
गौर हो कि युवराज खुद कैंसर से लड़कर वापसी कर चुके हैं। उन्होंने करीब दो साल कैंसर से लड़ाई लड़ी और बाद में भारतीय टीम में वापसी की। युवराज सिंह ने कैंसर से उबरने के बाद अपनी एक फाउंडेशन शुरू की थी You We Can जिसके तहत वह कैंसर पीड़ितों की मदद करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »