29 Mar 2024, 03:05:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेटे संग भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच देखने पहुंचा विजय माल्या, कही ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 12:22PM | Updated Date: Jun 10 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत का भगौड़ा उद्योगपति विजय माल्या वर्ल्ड कप 2019 का भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने पहुंचा है।  विजय माल्या आज मैच देखने के लिए ओवल क्रिकेट स्टेडियम पहुंचा। यहां मैच देखने के लिए इंग्लैंड के इस मशहूर स्टेडियम में घुसने के दौरान माल्या से सवाल किए गए। इस पर माल्या ने कहा कि मैं यहां मैच देखने आया हूं। 
 
बता दें कि विजय माल्या को भारत से भगौड़ा घोषित किया गया है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या को शनिवार को भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित किया। माल्या नए भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एफईओ घोषित होने वाला पहला कारोबारी बन गया है। 
 
गौरतलब है कि माल्या मार्च 2016 को भारत छोड़ कर चला गया था। ठप खड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे 62 वर्षीय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन शोधन का आरोप है। पिछले साल अप्रैल में प्रत्यर्पण वॉरंट पर गिरफ्तारी के बाद से माल्या जमानत पर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »