29 Mar 2024, 04:12:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने बनाया अर्धशतकों का अर्धशतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 6:29PM | Updated Date: Jun 9 2019 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में अर्धशतकों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। विराट ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप मुकाबले में रविवार को अर्धशतक बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। विराट का यह 229वां वनडे है। विराट का अपने करियर में यह 91वां 50 से अधिक का स्कोर है। इस मामले में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 10वें नंबर पर आ गये हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम 145 से अधिक 50 प्लस स्कोर बनाने का विश्व रिकार्ड है। श्रीलंका के कुमार संगकारा 118, आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 112 और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस 103 बार वनडे में 50 से अधिक के स्कोर बना चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »