19 Apr 2024, 14:07:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड दिखती है बेहद सुंदर - देखें तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 3:27PM | Updated Date: Jun 9 2019 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। युज़वेंद्र चहल भारतीय टीम के बेहद शानदार स्पिनर गेंदबाज हैं जो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की तरफ से खेलते हैं। युजवेंद्र चहल का जन्म 22 जुलाई 1990 को हुआ था। चहल 28 साल के हो चुके हैं। भारतीय टीम में शामिल होने से पहले यह हरियाणा की तरफ से खेलते थे। युजवेंद्र एक लेग स्पिनर गेंदबाज है।
 
अगर बात करें भारतीय टीम में इनके प्रदर्शन की तो इन्होंने 41 एकदिवसीय मैच में 72 विकेट लिए हैं। भारत की तरफ से 130 T20 मैच खेलते हुए 46 विकेट लिए हैं। चहल ने जब से टीम इंडिया में प्रवेश किया है तब से वह धीरे धीरे अपनी पर्सनालिटी में सुधार करते जा रहे हैं। बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो इनकी गर्लफ्रेंड का नाम तनिष्का कपूर है। जो बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक लगती हैं।
 
तनिष्का का जन्म मुंबई में 16 अप्रैल 1994 को हुआ था। यह पेशे से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। इनकी पहली फिल्म फर्स्ट रैंक राजू 2015 में रिलीज हुई थी। पिछले काफी लंबे समय से चहल और तनिष्का एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों शादी भी कर सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियां क्रिकेट सितारों को डेट करना पसंद करती हैं। पिछले साल ही अनुष्का शर्मा ने विराट से शादी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »