20 Apr 2024, 09:47:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के पास वर्ल्ड कप जीतने के अच्छा चांस : युसुफ पठान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 5:59PM | Updated Date: Jun 8 2019 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। टीम इंडिया इंग्लैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप क्रिकेट को जीतने की प्रबल दावेदार है। टीम इंडिया ने अभी एक ही मैच खेला है और टीम  में खेल रहे बल्लेबाजों और गेंदबाजों की अच्छी फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत के पास वर्ल्ड कप जीतने के अच्छे चांस हैं। यह बात  क्रिकेटर युसुफ पठान ने आज यहां क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स की लॉचिंग के  दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ल्ड कप में फार्मेट में बदलाव किया गया है।

इसके तहत सभी टीमें एक दूसरे से मैच  खेलेंगी। इससे मैचों का रोमांच बढ़ गया है और अच्छी क्रिकेट देखने को  मिलेगी। युसुफ पठान ने दीप प्रज्ज्वलित करके एकेडमी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अपने प्रशंसकों को आटोग्राफ दिए। प्रशंसकों ने उनके  साथ जमकर सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि वे उभरते क्रिकेटरों को हरसंभव मदद  मुहैया करा रहे हैं और सभी महत्वाकांक्षी एवं उदीयमान क्रिकेटरों के लिए  पहली पसंद बनने की उम्मीद कर रहे हैं।

हमारी विश्व स्तरीय कोंिचग के जरिए हमारे खिलाडियों को जिला और राज्य स्तर के मैचों के लिए चुना जा रहा है।  हमने पूरे भारत में कई और एकेडमी खोलने की योजना बनाई है जिससे उभरते  क्रिकेटरों को सही ढंग से प्रशिक्षित होने में मदद मिलेगी। सीएपी सही दिशा  में जरूरी कदम बढ़ा रही है और उसे नई प्रतिभाओं को उन खिलाडियों में  तब्दील करने के लिए भी जाना जाता है जिन्हें बाद में जिला व राज्य बड़ी टीम  के लिए खेलने के लिए चुना जाता है।

उन्होंने बताया कि सीएपी मौजूदा  समय में देश के सोलह शहरों में प्रतिभाओं को विकसित कर रही है जिनमें  रांची, मैनपुरी, लुधियाना, दिल्ली, कोटा, पटना, मोर्बी, नोएडा, बेंगलूरु, राजकोट, सूरत, सोनीपत, पोर्ट ब्लेयर और लूनावाला शामिल हैं। उन्होंने बताया  कि हाल में उनकी एकेडमी के 30 क्रिकेटरों को जिला और राज्य स्तर पर खेलने  के लिए चुना गया था और दो क्रिकेटरों को कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा इस  सीजन के आईपीएल के दौरान ईडन गार्डन में नेट सैशन में गेंदबाजी के लिए चुना गया।

स्कॉलरशिप के लिए ट्रायल भी तेजी से चल रहा है जिसका मकसद सही  संसाधनों के साथ प्रतिभाओं की मदद करना है। अपने भागीदारों के साथ एकेडमी  ने क्रिकेट के क्षेत्र में प्रतिभाओं के विकास के लिए दो  करोड़ रुपए के  निवेश का निर्णय लिया है। उसने अब गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक,  राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में भी विस्तार की  योजना बनाई है।

 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »