20 Apr 2024, 06:10:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शोएब अख्तर बोले - कंप्यूटर से भी तेज हैं महेंद्र सिंह धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 8:43PM | Updated Date: Jun 7 2019 8:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। वर्ल्‍ड कप के मैच में भारत और पाकिस्‍तान के भिड़ने से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भारत के महान खिलाड़ी और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जब क्रिकेट कुशाग्रता की बात आती है तो भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी कंप्यूटर से भी तेज हैं। 
 
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘एमएस धोनी कंप्यूटर से भी तेज हैं। कंप्यूटर किसी विकेट के बारे में खेलने पर जो बता सकता है, धोनी उससे भी तेज यह कर सकते हैं। भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से मात देकर अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। इस मैच में धोनी ने 34 रन बनाए और अहम समय पर रोहित शर्मा के साथ साझेदारी निभाई. साथ ही धोनी ने विकेट के पीछे से एक बेहतरीन स्टंपिंग भी की। 
 
शोएब अख्तर ने साथ ही नंबर-4 पर खेलने वाले लोकेश राहुल की भी तारीफ की है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, मैं राहुल के एक क्रिकेटर के तौर पर काफी पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि राहुल, कोहली के नक्शेकदम पर चल सकते हैं और भविष्य में बेहतरीन बल्लेबाज बन सकते हैं। जब मैं उनसे मिला था तो मैंने उनसे कहा था कि जब खेल नहीं रहे हो तो अपना गुस्सा ट्रेनिंग में निकालो। अपनी एकाग्रता मत खो देना। मुझे लगता है कि आप भविष्य में बड़े खिलाड़ी बन सकते हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »