28 Mar 2024, 21:48:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेटर की बदमाशों ने की धारदार हथियारों से हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 7:29PM | Updated Date: Jun 7 2019 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के भानडूप में राकेश अम्बादास पवार नाम के स्थानीय क्रिकेटर की बदमाशों के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब घटित हुई जब 30 वर्षीय राकेश अपनी महिला मित्र के साथ पेट्रोल पंप जा रहे थे और तभी कुछ बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। राकेश जिला स्तर के क्रिकेटर थे और खिलाड़ियों को कोचिंग भी देते थे। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार उनकी हत्या के पीछे आपसी रंजिश बतायी जा रही है। राकेश शादी शुदा थे और उनके दो बच्चे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »