25 Apr 2024, 10:29:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के ग्लव्स पर पर ICC ने जताई आपत्ति, कहा - इसे हटाओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 3:17PM | Updated Date: Jun 7 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विकेटकीपिंग करते वक्त टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह​​धोनी के दस्तानों पर इंडियन पैरा स्पेशल फोर्स का चिन्ह अंकित दिखा। इसे लेकर धोनी की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। लेकिन आईसीसी ने बीसीसीआई के सामने आपत्ति जाहिर की है। 
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा है कि वह विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से उनके ग्लव्स पर बने सेना के चिन्ह को हटाने को कहे। बता दें कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में धोनी ने अनोखे अंदाज में पैरा स्पेशल फोसेर्ज को सम्मान दिया। 
 
मैच के दौरान धोनी के ग्लव्स पर 'बलिदान बैज' का चिन्ह दिखाई दिया। आईसीसी के महाप्रबंधक, रणनीति समन्वय, क्लेयर फरलोंग ने कहा, 'हमने बीसीसीआई से इस चिन्ह को हटवाने की अपील की है। इस बीच झारखंड सरकार ग्लव्स मुद्दे पर धोनी के साथ आ खड़ी हुई है। झारखंड सरकार का मानना है कि धोनी के ग्लव्स पर सेना का बैज होने में कुछ गलत नहीं है। झारखंड सरकार ने मांग की है कि बीसीसीआई को धोनी का साथ देना चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »