24 Apr 2024, 19:20:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास - बनाए कई रिकॉर्ड, सचिन-विराट भी पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 2:26PM | Updated Date: Jun 6 2019 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेटों से हरा टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। भारत की धमाकेदार जीत में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के मुख्य भूमिका निभाते हुए 144 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 122 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर के 23 शतक पूरे किए।
 
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़यों की सूची में रोहित तीसरे नंबर पर पहुंच गए है उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया है, गांगुली के नाम इंटरनेशनल करियर में 22 वनडे शतक हैं। 
 
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय  
 रोहित शर्मा - 11 
 एम एस धोनी - 10 
 शिखर धवन - 9 
 विराट कोहली - 3
 
स्कोर चेजिंग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
 25 विराट कोहली
 17 सचिन तेंदुलकर
 12 क्रिस गेल
 11 तिलक रत्ने दिलशान
 11 रोहित शर्मा
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »