20 Apr 2024, 14:47:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

World Cup : द.अफ्रीका के इतिहास में पहली बार हुआ कुछ ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 12:12PM | Updated Date: Jun 6 2019 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप 2019 अब तक निराशाजनक रहा है। टूर्नामेंट में वह लगातार तीन बार हार चुकी है। बता दें विश्व कप के आठवें मुकाबले में भी भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका को टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड ने मात दी , तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश से उसे हार का सामना करना पड़ा ।भारत के खिलाफ मुकाबले गंवाने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। दरअसल ऐसा पहली बार हुआ जब दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप टूर्नामेंट में लगातार तीन मुकाबले हारे हों। 
 
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को 1992 विश्व कप में लगातार दो हार मिली थी जो अब तक का उनका सबसे खराब प्रदर्शन था, वर्तमान विश्व कप में बांग्लादेश के हाथों हार के बाद वह पिछले रिकॉर्ड की बराबरी पर गए थे लेकिन भारत से हारने के बाद इतिहास बदल गया है। 
 
बता दें कि बीते दिन साउथैंप्टन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला गया, मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी की और वह भारतीय गेंदबाज़ों के सामने 50 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन ही बना पाई, वहीं इसके बाद भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद 122 रनों के दम पर जीत हासिल की।
 
बता दें कि विश्व कप की शुरूआत से पहले ही टीम इडिया को खिताबी दावेदारों में से एक माना जा रहा है। और अब टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करते हुए भारत ने यह जता दिया है कि वह विश्व कप में बहुत आगे तक का सफर तय करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »