29 Mar 2024, 13:25:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोदी और राजनाथ ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 5:36PM | Updated Date: Jun 5 2019 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम को ट्वीट कर विश्वकप के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारतीय टीम विश्वकप में आज अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी है, इस मौके पर मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। इस टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट देखने को मिले और खेल भावना का सम्मान बना रहे।’’ मोदी ने कहा, ‘‘खेल भी जीतो और दिल भी।’’
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने भी भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राजनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारतीय टीम ने विश्वकप में अपना अभियान शुरु किया है और मैं कप्तान विराट कोहली तथा पूरी भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’’ जस्टर ने भी ट्वीट कर कहा, ‘‘नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में हम सभी की तरफ से टीम इंडिया को विश्वकप में सफलता की शुभकामनाएं। उम्मीद है कि भारत तीसरी बार विश्वकप जीतेगा।’’      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »