28 Mar 2024, 20:35:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका ‘घायल’ होने के बावजूद मुश्किल टीम :विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 12:32AM | Updated Date: Jun 5 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साउथम्टन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका की टीम को खतरनाक मानते हैं और उनका कहना है कि यह टीम ‘घायल’ होने के बावजूद मुश्किल टीम है। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बेशक तेज गेंदबाज डेल स्टेन विश्वकप से बाहर हो गए हैं और दूसरे तेज गेंदबाज लुंगी एनगिदी हमारे खिलाफ नहीं खेलेंगे, इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीका एक खतरनाक टीम है और हम उसे हल्के में नहीं लेंगे।’’ भारतीय कप्तान ने साथ ही ऑलराउंडर केदार जाधव को कल के मैच के लिए फिट घोषित करार दिया। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह अंतिम एकादश में जगह बना पाएंगे या नहीं।

विराट ने कहा, ‘‘चोटें इस खेल का हिस्सा हैं और आप इन्हें लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते। यह बात सही है कि कोई भी टीम अपनी खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित हो सकती है। लेकिन मेरा मानना है कि दक्षिण अफ्रीका अपने दिन एक बहुत ही खतरनाक टीम है और खिलाड़ी बदले जाने के बावजूद वह एक सशक्त टीम है।’’स्टेन कंधे की दूसरी चोट के कारण विश्वकप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरन हेंड्रिक्स ने ली है जबकि एनगिदी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अगले 10 दिन तक विश्वकप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »