19 Apr 2024, 07:01:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली की चोट ने टीम इंडिया को दी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2019 12:43PM | Updated Date: Jun 3 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साउथम्पटन। विश्व कप क्रिकेट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को द. अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगी। भारतीय टीम इसको लेकर जोरदार तैयारी कर रही है। टीम के लिए चिंता का विषय जाधव और शंकर के बाद कोहली के फिटनेस को लेकर था, शनिवार को कप्तान कोहली के अंगूठे में चोट लगी। हालांकि बीसीसीआइ से मिली जानकारी के अनुसार वह ठीक हैं। 
 
 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली के मैच खेलने की उम्मीद फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहत कर रहे हैं उनका इलाज शनिवार को बल्लेबाजी के दौरान कोहली का अंगूठा चोटिल हो गया, लेकिन बीसीसीआई के अनुसार वह ठीक हैं और दो दिन में फिट हो जाने की उम्मीद है। शनिवार को अभ्यास के दौरान कोहली के दाहिने हाथ का अंगूठा चोटिल हो गया, जिसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहत ने भारतीय कप्तान का इलाज किया। 
 
फरहत ने उनकी अंगूठे पर मैजिक स्प्रे (दवा) लगाने के बाद टेप चिपका दिया। बाद में कोहली को बर्फ से भरे गिलास में अंगूठा डाल कर मैदान से बाहर जाते देखा गया।  भारत खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल है, लेकिन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेलने से पहले ही टीम चोट की समस्या से परेशान है। रविवार को टीम इंडिया ने अभ्यास नहीं किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »