26 Apr 2024, 00:44:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

World Cup : बांग्‍लादेश ने बनाया वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर - दिया 331 रनों का लक्ष्‍य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 7:06PM | Updated Date: Jun 2 2019 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर शाकिब अल-हसन (75) और विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम (78) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच तीसरे विकेट के लिए 142 रन की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत बांग्‍लादेश के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्वकप मुकाबले में रविवार को 50 ओवर में छह विकेट पर 330 रन का मजबूत स्कोर बना लिया जो उसके वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। बांग्‍लादेश का इससे पहले वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 2015 में ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ था और तब उसने छह विकेट पर 329 रन बनाए थे।
 
विश्वकप में इससे पहले सबसे ज्यादा स्कोर 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 322 रन था। बांग्‍लादेश ने एशिया की तीन अन्य टीमों पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के मुकाबले बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 105, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 136 और अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 207 रन बनाए थे।
 
विश्वकप में उतरी एशिया की चौथी टीम बंगलादेश ने दक्षिण अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया है। शाकिब और मुशफिकुर की साझेदारी तो जबरदस्त रही। शाकिब ने 84 गेंदों पर 75 रन में आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि मुशफिकुर ने 80 गेंदों पर 78 रन में आठ चौके लगाए। मेहमूद्दुल्लाह ने मध्यक्रम में 33 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »