19 Apr 2024, 19:10:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हाशिम अमला के सिर में लगी चोट का दर्द बरकरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 3:40PM | Updated Date: Jun 2 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्‍लेबाज हाशिम अमला शनिवार को अभ्‍यास सत्र के दौरान बल्‍लेबाजी के लिए नहीं आए।  उन्‍हें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 के पहले मैच में इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर सिर पर चोट लगी थी। आर्चर की गेंद उनके हेलमेट पर आकर लगी थी। इसके बाद उन्‍हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। हालांकि बाद में वे मैदान पर लौटे थे। माना जा रहा है कि वे अभी तक उस झटके से नहीं उबरे हैं। दक्षिण अफ्रीका का अगला मैच अब बांग्‍लादेश से रविवार को है। 
 
दक्षिण अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट की ओर से बताया गया था कि अमला को सिर पर हल्‍की चोट आई थी। इसके बाद उनके कई टेस्‍ट किए गए थे। इनमें उनकी चोट गंभीर नहीं थी। लेकिन शनिवार को अभ्‍यास सत्र में नहीं उतरने के बाद अमला की सेहत को लेकर फिर से सवाल उठे हैं। वे इन दिनों रोजे भी रख रहे हैं। अगर वे बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच में नहीं उतरते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के लिए यह दोहरा झटका होगा। पहले मैच में तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन चोट के चलते नहीं खेले थे। बांग्‍लादेश के खिलाफ भी उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »