29 Mar 2024, 15:09:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

World Cup : मैच हारने के बाद डू प्लेसी ने कही ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 11:38AM | Updated Date: May 31 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्ड कप 2019 के पहले मैच में हर के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने कहा कि उनकी टीम खेल की तीनों विभागों में इंग्लैंड से पीछे रही। मेजबान इंग्लैंड ने द ओवल मैदान पर खेले गए पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 104 रनों से हराया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 312 रनों की चुनौती रखी थी।
 
साउथ अफ्रीकी टीम 39.5 ओवरों में 207 रनों पर ही ढेर हो गई। मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डू प्लेसी ने कहा, 'इंग्लैंड ने हमें खेल के तीनों विभागों में शिकस्त दी। असलियत में हम 12 ओवरों में तीन विकेट खो चुके थे। साउथ अफ्रीका को अपना अगला मैच दो जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। वहीं 5 जून को भारत का अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से खेलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »