29 Mar 2024, 17:48:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोबिन- शहबाज के शतकों से कोलाज सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2019 7:33PM | Updated Date: May 29 2019 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजस्थान के रणजी खिलाड़ी रोबिन बिष्ट और बंगाल के रणजी खिलाड़ी शहबाज खान (142) के शानदार शतकों तथा उनके बीच बनी 260 रन की  रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत कोलाज स्पोर्ट्स क्लब ने मॉर्डनाईट को सात विकेट से हराकर 44वें लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला रण स्टार क्लब से होगा। मॉर्डनाईट की तरफ से उत्तर प्रदेश रणजी खिलाड़ी समर्थ सिंह के 165 और उन्मुक्त चंद के 91 रनों की पारी बेकार गयी। पहले बल्लेबाजी का न्योता पा कर मॉर्डनाईट ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर  334  रन बनाये जिसमें समर्थ सिंह ने और उन्मुक्त चंद ने दूसरे विकेट के लिए 246 रन जोड़े।

समर्थ ने 112 गेंदों पर 17 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 165 और उन्मुक्त चंद ने 78 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 91 रनों की पारी खेली। अंतिम समय में इंडिया ए खिलाड़ी हिम्मत सिंह ने 20 गेंदों पर तीन छक्के और 2 चौके उड़ाते हुए 38 रन बनाये। कोलाज की तरफ से सुबोध भाटी और रविंदर सिंह ने दो दो विकेट चटकाए। जबाब में रोबिन बिष्ट और शहबाज के शानदार शतकों की मदद से कोलाज ने लक्ष्य  को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलाज ने 36.3 ओवर में तीन विकेट पर 336 रन बनाये। रोबिन बिष्ट ने 76 गेंदों पर 16 चौके और 9 छक्के तथा शहबाज ने 108 गेंदों पर 15 चौके 6 छक्के लगाए। रोबिन बिष्ट को मैन आफ द मैच का पुरस्कार भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के कोच रणधीर सिंह ने प्रदान किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »