19 Apr 2024, 11:02:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शादी के बाद इतना बदल गए विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2019 2:39PM | Updated Date: May 29 2019 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। विश्व कप के आगाज से पहले जब विराट से पूछा गया कि शादी से पहले और शादी के बाद कप्तानी में किस तरह का फर्क आया है, तो उन्होंने इसका शानदार जवाब दिया।
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट ने दिसंबर, 2017 में शादी की थी। विराट ने कहा, 'शादी के बाद आप पहले से ज्यादा जिम्मेदार हो जाते हैं। ये शादी से पहले की जिम्मेदारी से काफी अलग होता है। आप चीजों को अच्छी तरह से समझने लगते हैं और उनको नया नजरिया भी देते हैं।' विराट ने कहा, 'मैं पहले से बहुत ज्यादा जिम्मेदार हो चुका हूं। इससे मुझे कप्तानी में भी मदद मिली है, एक कप्तान, खिलाड़ी और इंसान के तौर पर मैं पहले से बेहतर हो गया हूं।'
 
भारत ने विश्व कप से पहले दो वॉर्म-अप मैच खेले, पहले वॉर्म-अप मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच भारत ने 95 रनों से जीत लिया। भारत को विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »