25 Apr 2024, 13:14:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने जमाई बांग्लादेश की फील्डिंग - जमकर हो रही तारिफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2019 12:54PM | Updated Date: May 29 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बेहतरीन फिनिशर हैं और एक बेहतरीन कप्तान के तौर पर जाने जाते रहे हैं। आज भी वर्तमान टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली उनसे राय लेना नहीं भूलते। कई बार तो ऐसा लगता की मैदान पर टीम के वास्तविक कप्तान धोनी ही हैं। लेकिन आईसीसी विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान अजब ही लम्हा दिखा जब धोनी बांग्लादेश की फील्डिंग जमाते दिखाई दिए। 
 
40वें ओवर में धोनी केएल राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद थे। उस समय शब्बीर गेंदबाजी कर रहे थे। जब शब्बीर अपने ओवर की पहली गेंद फेंकने ही जा रहे थे कि धोनी ने उन्हें रोक लिया और मिडविकेट की ओर इशारा किया। शब्बीर ने धोनी की बात पर ध्यान देते हुए उस खिलाड़ी को वहां से हटा दिया। इस पूरे वाकये को लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी एंजॉय किया और मजेदार कमेंट भी किए।
 
सबसे ज्यादा यही कमेंट रहा कि अब धोनी विरोधी टीम को भी सेट करने लगे हैं। इस छोटे से लम्हे को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया और फैंस ने जमकर इसका आनंद उठाया। इस मैच में धोनी ने अपने फैंस को खुशी देते हुए शानदार 113 रनों की पारी खेली और टीम को बड़ा स्कोर दिलाकर ही पवेलियन वापस लौटे। धोनी ने इस मैच में 8 चौके और सात छक्कों की तूफानी पारी खेली और बांग्लादेशी स्पिनर्स की जमकर खबर ली। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »