29 Mar 2024, 00:37:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राहुल और धोनी ने ठोके शानदार शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 7:45PM | Updated Date: May 28 2019 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कार्डिफ। लोकेश राहुल (108) और महेंद्र सिंह धोनी (113) के शानदार शतकों की बदौलत विश्व की नंबर दो टीम भारत ने बंगलादेश के खिलाफ विश्वकप अभ्यास मैच में मंगलवार को 50 ओवर में सात विकेट पर 359 रन का विशाल स्कोर बना लिया। राहुल ने 99 गेंदों में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन में बेहतरीन पारी खेलकर विश्वकप के लिए अंतिम एकादश में जगह बनाने का अपना दावा मजबूती के साथ पेश कर दिया। पूर्व कप्तान और विकेटकीपर धोनी ने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए छक्का मारकर शतक पूरा किया। धोनी ने 78 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 113 रन की जबरदस्त पारी खेली।

धोनी और राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी कर भारत को चार विकेट पर 102 रन की नाजुक स्थिति से उबार लिया। राहुल के आउट होने के बाद धोनी ने हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 59 रन जोड़े। भारत ने अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से पिछले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया जहां भारतीय टीम 179 रन ही बना पायी थी। हालांकि भारत के लिए लगातार दूसरे मैच में ओपनरों शिखर धवन और रोहित शर्मा की नाकामी चिंता का विषय है। दोनों ओपनरों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी निराश किया था और बंगलादेश के खिलाफ भी इनका प्रदर्शन काफी खराब रहा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »