26 Apr 2024, 03:42:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट छोड़कर अपने बचपन के इस सपने को पूरा करेंगे धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 5:54PM | Updated Date: May 20 2019 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही क्रिकेट छोड़कर अपने बचपन के सपने को पूरा करने के बारे में सोचा है। जी हां, फेसबुक पर वायरल एक वीडियो के मुताबिक अब कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की जगह अपने बचपन यानी आर्ट को पूरा करने की कोशिश करेंगे। 
 
महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। की थी। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने बचपन के आर्टिस्ट बनने के सपने को पूरा करने की बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी कह रहे हैं कि उन्हें बचपन से ही आर्टिस्ट बनने का शौक रहा है। वीडियो बनाते वक्त धोनी ने कहा 'मैं आप सभी से एक सीक्रेट बताना चाहता हूं।
 
जब मैं बच्चा था तो मुझे हमेशा से आर्टिस्ट बनने का शौक था।  वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बनाई हुई कुछ पेंटिंग्स भी दिखाईं।  उनकी पहली पेंटिंग नेचर से जुड़ी हुई थी, जो कि उनके दिल के काफी करीब है। वीडियो में धोनी ने अपनी सबसे पसंदीदा पेंटिंग भी दिखाई, जिसे वह 'सेल्फ पोर्ट्रेट' बता रहे थे।  यह पेंटिंग एक क्रिकेटर की है, जिसने यलो यूनिफोर्म पहने हुए अपने हाथ में बैट और बॉल पकड़ा हुआ है। 
 
वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैंस और दर्शकों से कहा कि अगर उनके पास कोई सलाह हो तो वह एम एस धोनी को इस बारे में जरूर बताएं। इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस और आर्ट कम्यूनिटी से आर्ट एक्जीबिशन में आने की भी बात कही. एम.एस धोनी ने अपनी वीडियो फैंस और दर्शकों को धन्यवाद कहते हुए खत्म की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »