29 Mar 2024, 20:29:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के बड़े भाई ने खोले माही के कई राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 12:35PM | Updated Date: May 20 2019 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विश्व कप का आयोजन 30 मई से इंग्लैंड में किया जाएगा। रतीय टीम भी 22 मई को इंग्लैंड रवाना हो जाएगी। वहीं कई दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्टों का मानना है कि साल 2011 में भारत को विश्व कप जीताने वाले कप्तान एम एस धोनी इस विश्व कप में अपनी छाप छोड़ सकते है। वहीं इसी बीच धोनी ने भाई ने धोनी की तारीफ की है। 
 
नरेंद्र सिंह ने कहा कि, 'मेरे हिसाब से साल 2007 के टी-20 फाइनल मैच में और साल 2011 के वनडे फाइनल में धोनी का योगदान सबसे बड़ा था। पहले उसने कप्‍तान के रूप में 2007 में पाकिस्‍तान का आखिरी विकेट लेने के लिए शॉर्ट फाइन लेग पर फील्‍डर लगाया। फिर 2011 में बल्‍लेबाजी में ऊपर आकर टीम की मदद की। इस बार उसका रोल अलग लेकिन अहम होगा। मुझे नहीं पता कि किसी और ने वनडे में नंबर 5,6 और 7 पर उतरकर 10 हजार रन बनाए हैं। 
 
बता दें, धोनी के बड़े भाई बिजनेसमैन और राजनेता हैं। नरेंद्र धोनी कैप्टन कूल एस एस धोनी के साथ ज्यादा नजर नहीं आए है। वहीं धोनी पर बनी फिल्म में भी उनके बार में काफी कम जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि धोनी के बड़े भाई पहले बीजेपी से जुड़े थे वो बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा था।
 
लेकिन राजनीति में उनकी ज्यादा दाल नहीं गली जिसके बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी। वहीं धोनी के बारे में उनके भाई ने कहा कि, धोनी ने पहले फुटबालर के रूप में खेलना शुरू किया था लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट खेलना चालू कर दिया। जबकि नरेंद्र ने पहले क्रिकेट से शुरूआत की थी और बाद में वो फुटबॉलर बन गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »