17 Apr 2024, 01:04:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को आतंकवादी कहकर बुलाते थे सभी खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 6:38PM | Updated Date: May 18 2019 6:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के महान खिलाड़ियों में से एक एस एस धोनी के करीबी दोस्त और बिहार टीम के पूर्व खिलाड़ी सत्य प्रकाश ने एक बड़ा खुलासा किया है। स्पोर्टस्टार को दिए अपने इंटरव्यू में सत्यप्रकाश ने कहा कि, हम धोनी को आंतकवादी कहकर बुलाते थे वह 20 गेंदों पर 40-50 रन बना दिया करते थे। आईपीएल के इस सीजन में खेलेत हुए धोनी ने अंतिम के ओवरों में आकर काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। लेकिन धोनी ने जब टीम इंडिया के लिए खेलना शुरू किया था तब वो ऐसे नहीं खेलते थे। सत्यप्रकाश ने अपने इंट्रव्यू में इस बात को भी कहा कि, जब धोनी ने देश के लिए खेलना चालू किया तो वो संत बन गए और उन्होंने अपना पूरा नजरिया ही बदल लिया। 
 
सत्य प्रकाश ने धोनी को खड़गपुर रेलवे स्टेशन में नौकरी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। धोनी पर बनी फिल्म, 'एमएधोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी इस बात को दिखया गया है। सत्यप्रकाश वर्तमान में खड़गपुर प्रीमियर लीग में खेल रहे है। सत्रप्रकाश ने धोनी की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धोनी ने बिहार की तरफ से खेलते हुए काफी कम मैचों में कप्तानी की है। वहीं टीम इंडिया में भी वो काफी कम अंतराल में ही कप्तान बन गए। धोनी आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »