29 Mar 2024, 00:05:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने किया मना..फिर भी रिषभ पंत ने किया ऐसा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 1:41PM | Updated Date: May 16 2019 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। युवा विकेटकीपर रिषभ पंत ने एक वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पंत ने लिखा कि विराट कोहली के मना करने के बावजूद वे यह वीडियो शेयर कर रहे हैं। 9 सेकंड के इस वीडियो में विराट कोहली और रिषभ पंत साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस डांस वीडियो में कोई आवाज सुनाई नहीं आ रही है लेकिन ऐसा लगता है मानो वे कोई एंथम गा रहे हैं। वे किसी म्यूजिक एलबम लॉन्च या ऐप लॉन्च की घोषणा कर रहे हैं।
 
पंत ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'हर कोई मुझसे इस बारे में पूछ रहा है। विराट भाई आपने मुझे यह बात किसी को भी बताने को मना की थी लेकिन मैं अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहा हूं। ज्यादा जानकारी के लिए गुरुवार को विराट कोहली के ट्विटर पेज को चेक करें।'
 
रिषभ पंत ने आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी बजाए दिनेश कार्तिक को चुना गया था, कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान कार्तिक का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। पंत को वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने को लेकर सिलेक्टर्स की बहुत आलोचना हुई थी। आईपीएल के बाद विराट और रिषभ पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »