24 Apr 2024, 02:38:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने खेला था वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 3:00AM | Updated Date: May 16 2019 3:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट का महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप 30 मई 2019 से इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी वो देश कर रहा है, जिसके नाम इस टूर्नामेंट में एक भी खिताब नहीं है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में वनडे इंटरनेशनल प्रतियोगिता का आयोजन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के द्वारा हर चार साल के बाद होता है। क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत 1912 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका द्वारा की गई थी। हालांकि बाद में इसे 1975 में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच एक प्रतियोगिता के रूप में लाया गया। पहले वर्ल्ड कप में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले छह देश शामिल थे। इनके अलावा श्रीलंका और ईस्ट अफ्रीका ने भी इसमें भाग लिया। क्रिकेट विश्व कप की शुरूआत 1975 में हुई। अब तक इसके 11 संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सर्वाधिक 5 बार विश्व कप जीता है।

 
इसके अलावा भारत और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार और श्रीलंका और पाकिस्तान ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है। अब तक सिर्फ दो खिलाड़ियों ने जड़ा दोहरा शतक आईपीएल के रोमांच के बाद अब सभी टीमों और क्रिकेट प्रशंसकों की नजर दुनिया के सबसे बड़े महामुकाबले वर्ल्डकप 2019 पर है। इसका आगाज 30 मई से इंग्लैंड में होने जा रहा है। एक बार फिर क्रिकेट के महासमर का बिगुल बज चुका है और इस बार विराट कोहली भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। टीम इंडिया को इस बार इस खिताब का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। भारत की तरफ से देखें तो सचिन तेंदुलकर ने अब तक वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं लेकिन एक मैच में सर्वोच्चतम स्कोर की अगर बात करें तो इसमें पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली का नाम शुमार है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1999 के विश्वकप में 183 रनों की पारी खेली थी। हालांकि दोहरे शतक का जिक्र करें तो इस लीग में अबतक सिर्फ दो दोहरे शतक ही लगे हैं, जिसमें किसी भी भारतीय का नाम नहीं हैं।
पिछले विश्वकप में बना दोहरा शतक
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा किया था। हालांकि वर्ल्ड कप की बात करें तो ये वाकया 22 मार्च 2015 के विश्वकप में हुआ था जब न्यूजीलैंड-विंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 237 रनों की नाबाद पारी खेलकर वर्ल्डकप में दोहरा शतक जड़ा था। इस पारी में उन्होंने 24 चौके और 11 छक्के लगाए थे।
गेल ने दिखाया खेल
हालांकि गुप्टिल के दोहरा शतक जड़ने से करीब एक महीना पहले विंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 24 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की तूफानी पारी खेलकर वर्ल्डकप का पहला दोहरा शतक जड़ा था। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के लगाए थे। कमाल की बात तो ये है कि ये दोनों बल्लेबाज इस विश्वकप का भी हिस्सा हैं। वहीं, भारत की ओर से और दुनिया भर में सबसे ज्यादा तीन बार दोहरा शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा पर भी निगाहें रहेंगी कि आखिर वो ये कमाल यहां भी दिखाएं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »