29 Mar 2024, 00:13:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कार्तिक के अनुभव को पंत पर मिली प्राथमिकता: विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 7:02PM | Updated Date: May 15 2019 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को विश्व कप टीम में शामिल किये जाने की जबरदस्त वकालत की थी लेकिन विश्व कप के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि दिनेश कार्तिक को उनके अनुभव के कारण टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया। आईपीएल-12 समाप्त हो जाने के बाद गांगुली ने कोलकाता में एक बार फिर दोहराया था कि पंत को विश्व कप टीम में होना चाहिए था। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गांगुली आईपीएल में पंत की दिल्ली कैपिटल्स टीम में बतौर सलाहकार थे।

विश्व कप टीम में महेंद्र सिंह धोनी पहले विकेटकीपर हैं जबकि कार्तिक को टीम दूसरे विकेटकीपर के रूप में जगह मिली है। आईपीएल के दौरान भी इस बात को लेकर चर्चा चलती रही थी कि पंत को विश्व कप टीम में होना चाहिए था। हालांकि इस मामले में मुख्­य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद टीम के चयन के समय ही स्पष्ट कर दिया था कि कार्तिक को उनके अनुभव को देखते हुए चुना गया था। भारतीय कप्तान विराट ने भी इस मामले पर स्पष्ट किया है कि अनुभव और मुश्किल परिस्थितियों में संयम दिखाने की खूबी के चलते कार्तिक को पंत पर प्राथमिकता दी गई। विराट ने कहा कि कार्तिक के पास अनुभव है। दबाव के क्षणों में उन्होंने संयमित खेल दिखाया है। यदि धोनी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए तो कार्तिक विकेट के पीछे उनकी जगह बखूबी संभाल सकते हैं। फिनिशर के रोल को भी उन्होंने अंजाम दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »