28 Mar 2024, 20:14:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर के बेटे ने गेंद और बल्‍ले दोनों से मचाया धमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 11:40AM | Updated Date: May 15 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अर्जुन तेंदुलकर के ऑलराउंडर खेल के दम पर आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने मुंबई लीग टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में मंगलवार को यहां ट्रिम्फ नाइट मुंबई नार्थईस्ट को पांच विकेट से हराया। दिग्गज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन ने मुंबई लीग में पदार्पण पर एक विकेट लिया और फिर 23 रन बनाये। आकाश टाइगर्स ने ट्रिम्फ नाइट्स को छह विकेट पर 147 रन पर रोका और तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर दिया। नाइट्स की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 90 रन बनाये। टाइगर्स के लिये आकर्षित गोमल ने 41 और कौस्तुभ पवार ने 34 रन का योगदान दिया। 
 
बता दें कि अर्जुन तेदुलकर इससे पहले भारतीय अंडर-19 चारदिवसीय मैचों कि टीम का हिस्सा रह चुके हैं। जिसमे वो श्रीलंका दौरे परगए थे। जहाँ उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। इसके साथ ही अर्जुन ने पिछले साल 2018 में भी इंग्लैंड जाकर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट्स में गेंदबाजी कराई थी। इस तरह पिता सचिन तेद्नुलकर के नक़्शे कदमों पर चलने वाला बेटा अर्जुन जल्द से जल्द टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए दिन रात मेहनत में जुटा हुआ है। उन्हें इस साल मुंबई टी20 लीग में आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब कि टीम ने 5 लाख रु. में खरीदा है। जो कि टूर्नामेंट में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »