25 Apr 2024, 18:54:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को लेकर कुलदीप यादव का बड़ा खुलासा, कहा - कभी-कभी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 3:34PM | Updated Date: May 14 2019 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी की रणनीतियों के सभी कायल हैं और उनके इस गुण ने भारत को कई बड़े मुकाबले जिताए हैं। हालांकि, स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का कहना है कई ऐसे मौके हुए हैं जब धोनी की रणनीति भी गलत साबित हुई है।
 
कुलदीप ने सोमवार को यहां सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉड्र्स के दौरान मजाक में कहा कि कई ऐसे पल होते हैं जब उनका (धोनी) निर्णय गलत साबित होता है, लेकिन आप उनसे कुछ कह नहीं सकते। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि धोनी मैच के दौरान ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते और ओवर के बीच में तभी अपनी राय देते हैं जब उन्हें महसूस होता है कि यह जरूरी है। 
 
कुलदीप ने कहा कि वे ज्यादा बात नहीं करते। वे केवल ओवर के बीच में बोलते हैं और वो भी तब जब उन्हें लगता है कि इसकी जरूरत है। धोनी की कप्तानी में भारत ने कई खिताब जीते हैं जिसमें से 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »